• Wed. Feb 18th, 2026

योगी सरकार के बजट मे किसानों पर विशेष फोकस, काशी मथुरा सहित धार्मिक स्थलों के लिए खोला खजाना

ByVijay Singhal

Feb 6, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज तीसरा बजट पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये पेश किया गया बजट प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास का दस्तावेज है, जिससे प्रदेश की समग्र संकल्पनाओं को पूरा किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट को पेश करते हुए इसे राम राज्य का बजट बताया। उन्होंने बजट में महिलाओं, युवाओं ,किसानों , गरीबों पर विशेष फोकस किया है। इस बार बजट का आकार लगभग 7.60 लाख करोड रुपए का है, जबकि पिछले साल 6.90 लाख का बजट पेश किया गया था। यह अब तक का यूपी का सबसे बड़ा बजट है। अयोध्‍या, काशी, मथुरा और महाकुंभ के लिए भी योगी सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। बजट में सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक धार्मिक स्थलों के विकास और इससे सम्‍बन्‍धित इन्फ्रास्ट्रक्टर के विकास के लिए दिए हैं। लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही पेश हो रहे इस बजट में सरकार हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। धार्मिक शहरों के विकास पर जोर है। अयोध्‍या एयरपोर्ट के विस्‍तार के लिए 150 करोड़ के प्रावधान के साथ ही अयोध्या की तर्ज पर ही काशी और मथुरा के विकास की भी योजना है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.