हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा नवागत एसपी सिटी ने जहां पैदल गश्त कर आमजन और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, वहीं शहर सर्किल के सभी थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग कर अपराध समीक्षा की। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बुधवार शाम आरएएफ व थाना पुलिस के साथ कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की। देर रात सर्किल के सभी थाना प्रभारियों के साथ कार्यालय में अपराध समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी थाने में लम्बित विवेचनाओं के बारे में जानकारी करने के साथ ही सक्रिय अपराधियों के बारे में जानकारी कर उनकी निगरानी करने के निर्देश दिये। सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि वह पीड़ित की समस्या सुन यथा संभव निस्तारण करें और रात्रि गश्त प्रभावी तरीके से करें। संदिग्ध नजर आने वालों की तलाशी लेकर पूछताछ करें और लम्बित विवेचनाओं को निस्तारण करें।
7455095736
