हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल में आए दामाद की पिटाई कर दी गई। हैरानी की बात ये रही कि पत्नी ने भी विरोध नहीं किया। पत्नी के भाई और बहन ने उसकी पिटाई की, तो मां ने बांक से उसका सिर फोड़ दिया। दामाद को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। मंडी चौराहा, मथुरा निवासी योगेश की ससुराल फरह क्षेत्र के गांव सलेमपुर में है। योगेश की पत्नी नेहा पिछले एक महीने से मायके में रह रही थी। बताया गया है कि मंगलवार दोपहर योगेश अपनी पत्नी को लाने के लिये ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान ससुराल वालों से उसका विवाद हो गया। आरोप है तभी उसकी सास, साली और साले ने उस पर जान लेवा हमला कर दिया। सास ने योगेश के सिर में लोहे की बांक मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वो वहां से जान बचाकर भाग निकला। उसे घरवालों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
