• Mon. Feb 16th, 2026

शादी के कार्ड बांटकर लाैट रहे बाइक सवार हादसे में बेटे की माैत, पिता घायल; परिवार में मची चीखपुकार

ByVijay Singhal

Nov 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में गांव पैगांव के एक घर में शादी की खुशियां जिंदगी भर का दर्द दे गईं। शादी के कार्ड बांटकर आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्र हादसे का शिकार हो गए। बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पैगांव निवासी रामवीर ने बताया कि भाई सुरजन के बड़े बेटे विष्णु की इसी 26 नवंबर को शादी है। बरात नौहझील के गांव सिंदरपुर जानी है। सुरजन अपने छोटे बेटे महेश के साथ बाइक से मथुरा में शादी के कार्ड बांटकर गांव आ रहे थे। देर रात दोनों अस्तोली पुलिया के पास पहुंचे तभी किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनों बाइक समेत पुलिया में जा गिरे। आसपास के लोगों ने तब तेज आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और शेरगढ़ पुलिस को सूचना दी। शेरगढ़ के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जब तक दोनों को बाहर निकाला बाइक चला रहे महेश की मौत हो चुकी थी। पिता सुरजन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें केडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। महेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.