• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा हाइवे सिटी में फौजी का शव पंखे से बंधे फंदे से लटका मिला

ByVijay Singhal

Feb 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिघल
मथुरा। हाईवे सिटी में एक फौजी का शव घर में पंखे से बंधे फंदे पर लटका मिला। हाईवे थाना पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। पता चला है कि फौजी करीब 25 दिन पहले छुट्टी पर आया था। तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना नौहझील निवासी गांव चांदपुर और हाल हाईवे सिटी के सुरेश (33) पुत्र तेजवीर का शव पंखे से लटका मिला। पत्नी की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि मृतक 99 आरसीसी बीकन कैंप खन्नवाल चौक अनंतनाग जम्मू कश्मीर में सिपाही के पद पर तैनात था और करीब 25 दिन पहले छुट्टी पर आया था। परिजनों ने बताया कि मानसिक बीमारी से परेशान चल रहे तेजवीर छुट्टी लेकर आए थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.