हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया के गांम जोगपुरा में वर्ष 2009 के दोहरे हत्या के मामले में अदालत ने सैनिक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सैन्यकर्मी ने अपने सैनिक दोस्त और राहगीर की हत्या कर दी थी। राया के गांव जोगपुरा निवासी सैन्यकर्मी हरेंद्र 24 फरवरी 2009 को अवकाश पर घर आया हुआ था। उसका दोस्त अमरपाल निवासी तिरवाया राया उसके घर आया और राधा रानी के दर्शन करने को चलने के लिए कहा। सैन्यकर्मी हरेन्द्र अपने दोस्त सैनिक अमरपाल के साथ चला गया। जब वह वापस नहीं लौटा तो भाई दीपक, हरेंद्र को देखने गया तो बारहमासी प्याऊ के निकट हरेन्द्र व राहगीर बाबूलाल घायलावस्था में मिले। दीपक ने मांट थाने में दी तहरीर में जानकारी दी कि घायल भाई हरेन्द्र ने बताया कि उसे अमरपाल ने गोली मारी है और उसे गोली मारते हुए राहगीर बाबूलाल ने देख लिया था तो उसे भी गोली मार दी है। दोनों ने अस्पताल ले जाने के दौरान ही दम तोड़ दिया। सुनवाई के दौरान एडीजे-७ संजय चौधरी ने अमरपाल को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कठोर कारावास व दस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। एडीजीसी मुकेश बाबू गोस्वामी ने बताया कि अदालत ने अमरपाल को डबल मर्डर में दोषी माना है। आजीवन कारावास मिलने के बाद जमानत पर चल रहे अमरपाल को जेल भेज दिया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
