हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता थाना क्षेत्र के नौगांव में शनिवार रात एक सैनिक ने पारिवारिक कलह में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में तैनात था। एक सप्ताह पहले ही 15 दिन की छुट्टी लेकर गांव आया था। सैनिक ब्रजमोहन (28) पुत्र चंद्रपाल निवासी नौगांव, छाता 2016 में सेना में भर्ती हुआ था। 2019 में उसकी शादी सुनीता के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद एक बेटा हुआ। इधर, पुश्तैनी मकान के ही दूसरे हिस्से में वह परिवार से न्यारा होकर पत्नी-बच्चे के साथ रहता था। छाता इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह के अनुसार ब्रजमोहन के द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना रात को मिली। तत्काल शव को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छानबीन में पता लगा है कि दिन में ब्रजमोहन अपनी पत्नी के साथ बाजार में खरीदारी को भी गया था। रात के समय उसने पारिवारिक कलह के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। इधर, सैनिक ब्रजमोहन की आत्महत्या के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में पुलिस को अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, जो भी तहरीर प्राप्त होगी, उसके आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
