हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के कांशीराम कॉलोनी में देवी जागरण के वक्त चाकू मारकर तीन लोगों को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। सीओ सदर कुंवर आकाश कुमार सिंह ने बताया कि 28 मार्च को कांशीराम कॉलोनी में देवी जागरण के वक्त दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें सोहेल ने राजू, कविता आदि को चाकू मारकर घायल कर दिया था। वहीं बीरबल नामक युवक को छत से नीचे फेंक दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। शनिवार की देर रात पुलिस को सोहेल की कैलाश नगर इलाके में आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
