• Mon. Mar 30th, 2026

वृंंदावन घूमने आया सॉफ्टवेयर इंजीनियर यमुना में डूबा

ByVijay Singhal

Mar 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।वृंदावन। होली पर चार दोस्तों के साथ दिल्ली से वृंदावन घूमने आया एक युवक शृंगारवट घाट के पास यमुना में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मंगलवार सुबह युवक का शव नदी में ढूंढ निकाला। मूल रूप से बिहार निवासी युवक दिल्ली की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। बांकेबिहारी चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह नई दिल्ली के थाना मंडावली, विनोद नगर वेस्ट निवासी 27 वर्षीय शुभम कुमार पुत्र शंकर झा अपने चार दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने आया था। बांकेबिहारी के दर्शन करने और होली खेलने के बाद शाम करीब पांच बजे शृंगारवट घाट पहुंचे और यमुना में स्नान करने लगे। इस दौरान शुभम गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोर राधे निषाद, गुलाल निषाद, महेश निषाद आदि ने शुभम की तलाश के लिए यमुना में तलाशी अभियान चलाया। मंगलवार सुबह करीब दस बजे शृंगार वट घाट के पास ही शुभम का शव मिल गया। शुभम मूल रूप से बिहार के जिला दरभंगा के थाना मनी काशी, सकरी कॉलोनी का रहने वाला था, जो कि दिल्ली के थाना मंडावली के विनोद नगर वेस्ट में रहकर निजी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रहा था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.