• Wed. Feb 11th, 2026

मांट के समाजसेवियों ने रक्षामंत्री से की मुलाकात:केसीघाट पर पक्का पुल और यूजीसी कानून वापसी की मांग

ByVijay Singhal

Feb 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के युवा समाजसेवियों ने हाल ही में दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराते हुए यूजीसी के प्रस्तावित कानून को वापस लेने और केसीघाट पर पक्का पुल बनाने की मांग की। समाजसेवियों ने वृंदावन और मांट को जोड़ने वाले यमुना मार्ग पर केसीघाट पर पक्का पुल बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने मांट मूला में श्मशान घाट न होने की समस्या से भी रक्षा मंत्री को अवगत कराया।मुलाकात के बाद लौटे युवाओं ने बताया कि रक्षा मंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना। केसीघाट पर पक्का पुल बनाने के प्रस्ताव पर उन्होंने इसे आगे बढ़ाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। यूजीसी के प्रस्तावित कॉलेज कानून पर भी युवा नेताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया और इसे वापस लेने की मांग की, जिस पर रक्षा मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। रक्षा मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में रामू राघव के साथ निशाद राठौर और सचिन शर्मा शामिल थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.