• Sun. Feb 15th, 2026

छटीकरा से प्रेम मंदिर तक बनेगा स्मार्ट वेडिंग जोन

ByVijay Singhal

Nov 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने छटीकरा से प्रेम मंदिर तक के मार्ग को व्यवस्थित और आधुनिक रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। भीड़, जाम और अव्यवस्थित रेहड़ी व ठेले वालों से परेशान श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को राहत दिलाई जाएगी। इसके लिए मार्ग के दोनों ओर स्मार्ट वेडिंग जोन विकसित किया जाएगा। अधिकारियों ने इसकी योजना तैयार कर ली है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत पांच करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य होगा। योजना के तहत मार्ग के दोनों ओर कुल 328 कियोस्क (खोखा के आकार का बूथ) विकसित किए जाएंगे। ये कियोस्क एक निश्चित डिजाइन और रंग-रूप के होंगे, जिससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। सड़क और फुटपाथ पर बेतरतीब खड़े रहने वाले रेहड़ी व ठेले वालों को एक स्थान सुनिश्चित किया जाएगा। फुटपाथ भी अतिक्रमण मुक्त हो जाएंगे। निगम की योजना है कि कियोस्क के माध्यम से सभी अनियमित दुकानदारों को व्यवस्थित किया जाए। इससे सड़क और फुटपाथ दोनों खाली रह सकें। इससे जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। ऐसे में छटीकरा से प्रेम मंदिर तक जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता महसूस होगी। स्मार्ट वेडिंग जोन में बिजली, पानी और सफाई जैसी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.