• Wed. Feb 11th, 2026

कोसीकलाँ में पहले दिन 17 उपभोक्ताओं के यहां लगे स्मार्ट मीटर

ByVijay Singhal

Mar 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में चोरी रोकने और बिलिंग बढ़ाने के उद्देश्य से बिजली विभाग ने अब नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है। टीम को मीटर बदलवाने में उपभोक्ता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। नगर में करीब 12 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। रीवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत पहले चरण में सोमवार से 550 सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के साथ शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने की शुरूआत की गई है। मीटर लगाने के कार्य में जुटे जेई राहुल सिंह का कहना था कि पहले दिन सोमवार को नगर में दो टीमों ने 17 उपभोक्ताओं के मीटर बदले है। कई उपभोक्ता तो मीटर बदलने के लिए मना करने में जुटे रहे है। एसडीओ ने बताया कि सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में मीटर बदलने के साथ अब शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों में स्मार्ट लगाने की शुरुआत कर दी गई है। मीटर निशुल्क बदले जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.