हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। बरसाना में लठामार होली मेले की व्यवस्था के लिए बनाई गई कमेटी के छह सदस्यों ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। वहीं मंत्री 5 मार्च को त्यागपत्र दे चुके हैं। त्यागपत्र देने की वजह पदाधिकारियों से मतभेद बताया जा रहा है। करीब एक माह पूर्व रिसीवर संजय गोस्वामी ने सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया। वहीं 27 फरवरी को कोर्ट ने नवनियुक्त लाडली जी महाराज प्रबंध कमेटी को लठामार होली मेला की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंजूरी दे दी। कमेटी में छैलबिहारी गोस्वामी अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद गोस्वामी उपाध्यक्ष, रमेश चंद गोस्वामी मंत्री बनाए गए। वहीं नौ सदस्य बनाए गए। मतभेदों के चलते कमेटी के मंत्री रमेश चंद गोस्वामी ने 5 मार्च को सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को कमेटी के सदस्य जगदीश गोस्वामी, बाबूलाल गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, ब्रजेश गोस्वामी, नृत्य गोपाल गोस्वामी, दाऊदयाल गोस्वामी ने सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां इस्तीफा दे दिया। संजय गोस्वामी एडवोकेट ने बताया कि बस स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने रिसीवर के पद से इस्तीफा दिया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया। लठामार होली मेले की व्यवस्था के लिए नवनियुक्त कमेटी को मंजूरी दी गई थी। कमेटी के छह सदस्यों ने शुक्रवार को त्यागपत्र दे दिया। मंदिर कमेटी के प्रकरण को लेकर सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां 27 मार्च को सुनवाई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
