• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा वृंदावन नगर निगम के वार्डों की निकाय चुनाव में आरक्षण की लिस्ट जारी से बदली स्थिति

ByVijay Singhal

Dec 3, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-व्रन्दावन निकाय चुनाव को लेकर वार्डों में आरक्षण की लिस्ट जारी कर दी गई है। मथुरा में मथुरा वृंदावन नगर निगम के अलावा 1 नगर पालिका और 13 नगर पंचायत हैं। वार्डों की जारी आरक्षण लिस्ट में 2017 के मुकाबले बदलाब किया गया है। निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की जारी की गई लिस्ट के अनुसार मथुरा वृंदावन नगर निगम के 70 वार्डों में 24 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए 6 और अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 4 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। मथुरा वृंदावन नगर निगम के 12 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए 18 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। आरक्षित किए गए वार्डों में 4,8,12 और 13 अनुसूचित जाति महिला के लिए हैं जबकि पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 6,7,10,28,34और 41 वार्ड को आरक्षित किया गया है। जबकि 8 वार्ड अनुसूचित जाति के पुरुषों के लिए और 12 पिछड़ा वर्ग जाति के पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.