• Thu. Feb 26th, 2026

बहन की बेटी ने मथुरा से प्रेमी और उसके दोस्त को बुलाकर मौसी के घर में करा दी 65 लाख की चोरी, तीनों गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 17, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के दीनदयाल इंस्टिट्यूट में साथ पढ़ने वाले चेतन रावत और पूजा की दोस्ती थी। दोनों शादी करना चाहते थे मगर उनके समक्ष पैसे की तंगी थी। इसलिए प्रेमिका पूजा ने आगरा में रहने वाली अपनी मौसी के घर में चोरी की योजना बनाकर उसे अपने प्रेमियों और उसके दोस्त के जरिए अमलीजामा पहनाया। योजना के तहत पूजा बीमारी के इलाज के लिए मौसी के घर आगरा आकर रहने लगी। वह पिछले 10 दिनों से उनके घर रह रही थी। गत 9 जून को उसका  सुरीर, मथुरा निवासी निवासी प्रेमी चेतन रावत और उसका साथी आकाश रावत उसकी मौसी के घर की रेकी करने के लिए आए, जिन्हें अगले दिन पूजा ने घर के अंदर बुला लिया, जो उसके साथ मिलकर करीब 65 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम देकर वहां से निकलने में सफल रहे। आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के शिवाजी नगर में शू मटेरियल का काम करने वाले मुन्ना लाल के घर हुई चोरी की इस घटना की जानकारी गृह स्वामी को अगले दिन हुई। डीसीपी विकास कुमार के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से इस घटना का खुलासा करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके पास से 17 लाख की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.