हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रजिस्ट्री कार्यालय में सोमवार को संपत्ति को लेकर दो भाइयों और बहन के बीच मारपीट हो गई। भाइयों ने बहन को पीटा तो उसने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने विवाद को शांत कराया। हालांकि हंगामे के बाद संपत्ति का बैनामा नहीं किया गया। इधर, आपसी सुलह के बाद दोनों पक्ष पुलिस को तहरीर दिए बिना अपने घर चले गए। सोमवार को रजिस्ट्री कार्यालय में छोटी कोसी निवासी दो भाई एक संपत्ति का बैनामा क्रेता के नाम पर करने के लिए पहुंचे थे। इसकी सूचना उसकी फरीदाबाद निवासी बहन को लग गई। उसने कहा कि पिता के इलाज के लिए ब्याज पर दो लाख रुपये लेकर दिए थे। वह पैसे संपत्ति बिक्री से प्राप्त होने वाली रकम से उसे वापस किए जाएं। भाइयों को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने नोकझोंक के बाद बहन की पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि पुलिस को तहरीर दिए बिना दोनों पक्ष आपस में सुलह कर वापस लौट गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
