• Wed. Feb 11th, 2026

ब्रज की पावन धरा पर आएंगे सर संघचालक और चार राज्यों के मुख्यमंत्री

ByVijay Singhal

Dec 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नए साल के पहले महीने में ब्रज की पावन धरा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक और चार राज्यों के मुख्यमंत्री आएंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और कैबिनेट मंत्री सहित देशभर के जाने-माने संत भी आएंगे। मौका है सुप्रसिद्ध सुदामा कुटी के शताब्दी महामहोत्सव का। 10 जनवरी से शुरू होने वाले महामहोत्सव को खास बनाने के लिए आश्रम की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पहले दिन सर संघचालक मोहन भागवत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम 10 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेंगे। 21 जनवरी को प्रसाद वितरण के साथ महामहोत्सव का समापन हो जाएगा। महामहोत्सव को आश्रम के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज किया जाएगा। इस दिव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हैं। सभी के आने की स्वीकृति आश्रम को मिल गई है। वहीं कई केंद्रीय और चारों राज्यों के कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। समापन समारोह के लिए गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को निमंत्रण दिया गया है। अभी उनका कार्यक्रम तय नहीं है, हालांकि दोनों ने ही आने का भरोसा दिया है। सुदामाकुटी के महंत नाभापीठाधीश्वर सुतीक्ष्णदास महाराज ने बताया कि आश्रम का शताब्दी महामहोत्सव विधि विधान से मनाया जाएगा। 10 दिन तक आध्यात्म की ऐसी बयार बहेगी कि आसपास के लोगों को भी भक्ति का एहसास होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.