• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा में सिंगल यूज प्रतिबन्धित प्लाॅस्टिक/पाॅलीथीन, अतिक्रमण, गंदगी फैलाने वालो से वसूला हजारों रु का जुर्माना

ByVijay Singhal

May 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर में सिंगल यूज प्रतिबन्धित प्लाॅस्टिक/पाॅलीथीन अतिक्रमण गंदगी फैलाने वालो के विरूद्ध नगर निगम द्वारा निरंतर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को करीब 14 हजार रु जुर्माना वसूला गया है।
महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी के आदेशों के अनुपालन में सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिबन्धित प्लास्टिक/पाॅलीथीन के विरूद्ध लगातार चल रहे अभियान के क्रम में प्रवर्तन दल की टीम व स्वच्छता निरीक्षक निहाल सिंह एवं सफाई विभाग के कर्मचारियों के साथ टाउनशिप से औरंगाबाद बाजार तक चलाये गए अभियान में लगभग रू. 13700/- का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही अभियान के दौरान सभी दुकानदारों को भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने, गंदगी न करने एवं सिंगल यूज प्रतिबन्धित प्लास्टिक/पाॅलीथीन का प्रयोग न करने हेतु कड़ी चेतावनी दी गयी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.