• Fri. Feb 13th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

ByVijay Singhal

Jan 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के पदाधिकारियों ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुख्य द्वार से हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। यह सिलसिला 17 जनवरी को महाकुंभ प्रयागराज में भी चलेगा। एक फरवरी को महाकुंभ में महासंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि वृंदावन धाम के संत गोविंदानंद तीर्थ की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए अभियान का आरंभ हो गया है। यह हस्ताक्षर अभियान महाकुंभ के बाद संपूर्ण देश में चलाया जाएगा। विदेशों में रह रहे न्यास के पदाधिकारी भी वहां से हस्ताक्षर अभियान का समर्थन करेंगे। साथ ही एक फरवरी को होने वाले महासंवाद कार्यक्रम की तैयारी भी इसके साथ तेज हो गई हैं। उन्होंने बताया है क बीते साल नवंबर माह में हुई धर्म संसद में इस अभियान की नींव रखी गई थी। इधर, संत गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि मथुरा में पहले मंदिर ही थे। उनको तोड़कर मस्जिद बनाई गईं हैं। इस अभियान के माध्यम से आराध्य की जन्मभूमि के मूल गर्भगृह की मांग कर रहे हैं। संत डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि जैसे अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि को मुक्त कराने की लड़ाई लड़ी गई थी, वैसे ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई लड़ी जा रही है। इस दौरान पंडित श्यामानंद महाराज, डॉ. लक्ष्मी गौतम, आरबी चौधरी, अधिवक्ता डीडी चौहान, संदीप कौर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.