• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में बाल विवाह के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान:साल 2022 में अक्टूबर महीने तक 18 बाल विवाह की मिली शिकायते

ByVijay Singhal

Nov 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चाइल्ड लाइन मथुरा द्वारा प्रति वर्ष बाल दिवस के उपलक्ष्य पर 9 नवम्बर से 14 नवम्बर तक चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह मनाया जाता है। जिसके अंतर्गत पूरे सप्ताह बाल अधिकारों की जागरूकता हेतु भिन्न भिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत चाइल्ड लाइन मथुरा द्वारा मथुरा के लक्ष्मी नगर चौराहे पर बाल विवाह के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर वासियों ने इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और हस्ताक्षर कर बाल विवाह को जड़ से मिटाने की शपथ ली। बाल अधिकारों के प्रति काम करने वाली संस्था चाइल्ड लाइन ने मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नगर चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। बाल विवाह के विरुद्ध चलाए गए इस अभियान के प्रति लोगों ने भी रुचि दिखाई और करीब 300 लोगों ने हस्ताक्षर कर बाल विवाह के विरुद्ध जागरूक करने के लिए अपनी सहमति जताई।
जमुनापार थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी प्रभारी ने बताया कि बाल विवाह एक अक्षम्य अपराध है। जिसके चलते बच्चों का वर्तमान और भविष्य दोनों बर्बाद हो जाता है। इसलिए सबको शपथ लेनी चाहिए न तो बाल विवाह करवायेंगे और न ही कहीं बाल विवाह होने देंगे। चाइल्ड लाइन द्वारा चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है। नरेन्द्र परिहार कोऑर्डिनेट चाइल्ड लाइन मथुरा ने बताया कि बाल विवाह के विरोध में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया है। वर्तमान में मथुरा बाल विवाह का गढ़ बन गया है। जनवरी 2022 से अक्टूबर 2022 तक चाइल्ड लाइन को कुल 18 बाल विवाह की सूचनायें प्राप्त हुई है। जिसमें 1 लड़का तथा 17 लड़कियां थी। वहीं वर्ष 2021 में 15 बाल विवाह की सूचनाएं प्राप्त हुई थी। जिसमें 3 लड़के तथा 12 लड़कियां शामिल है। इन सभी बाल विवाह को AHTU और बाल कल्याण समिति मथुरा के सहयोग से रुकवाया गया है। अतः चाइल्ड लाइन द्वारा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगो को बाल विवाह न कराने तथा न करने देने हेतु जागरूक किया जा रहा है। जिससे बच्चो का बचपन बर्बाद होने से बचाया जा सके। हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन सदस्य कृष्ण कुमार सैनी, पवन कुमार सैनी, ममता वर्मा, नामिषा शर्मा , गुंजन सोनी, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र सिंह , महिला आरक्षी AHTU प्रियंका शर्मा, आरक्षी SJPU अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.