• Sun. Feb 15th, 2026

कोसीकलां में एसआईबी टीम सर्राफा बाजार में छापा, मची अफरातफरी

ByVijay Singhal

Apr 2, 2025
Spread the love
हिदूस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में राज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने सर्राफ बाजार में छापा मारा। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गई। टीम ने सोना-चांदी खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेजों को कब्जे में लेकर पूछताछ की। एसआईबी की डिप्टी कमिश्नर प्रतिभा शर्मा की टीम ने अचानक सराफा बाजार में ज्वेलर्स के शोरूम पर दस्तक दी। टीम ने एक के बाद एक तीन प्रतिष्ठानों पर पहुंची। टीम के आते ही सराफा व दूसरे ट्रेड के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। व्यापार कर की स्पेशल टीम के सदस्यों ने खरीद व बिक्री के दस्तावेजों को बारीकी से जांचा परखा। सोने – चांदी के स्टॉक का स्टॉक बुक व दस्तावेज से मिलान किया। टीम की छापेमारी का असर सराफा कारोबार पर दिखा। कई दुकानदार दुकानें बंदकर समय से पहले चले गए। चर्चा है कि जीएसटी चोरी को लेकर टीम ने यह कार्रवाई की है। जांच में खामियां भी सामने आने की बात कही जा रही है। वहीं ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी अनिल कुमार कनौजिया ने बताया कि टीम छापे की कार्रवाई करने नहीं बल्कि शिकायत या किसी परिवाद की जांच करने गई थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.