हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि में बुधवार को श्रीराधा जन्मोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजनों के मध्य मनाया जाएगा। सुबह जन्मोत्सव की शुरुआत गणेशजी एवं नवग्रह के पूजन से की जाएगी। श्रीराधाजी को महाभिषेक के बाद नवीन पोशक एवं शृंगार किया जाएगा। मंदिर में जन्मोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि में विराजमान सर्वेश्वरी श्रीराधा का जन्म महोत्सव मंदिर परंपराओं के अनुरूप मनाया जायेगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान भवन पर भव्य विद्युत सजावट करायी जा रही है। पुष्प बंगला तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीराधा जन्म महोत्सव शुभारंभ 11 सितंबर को सुबह 11.15 बजे गणेशजी, नवग्रह पूजन से होगा। इसके बाद श्रीराधा का सुगंधित पुष्प से सहस्त्रार्चन होगा। दोपहर 12 बजे महाआरती की जाएगी।
श्रीराधाजी के चलविग्रह भागवत भवन में बनाए जा रहे अभिषेक स्थल कमल-पुष्प में विराजित कर पंचामृत महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शृंगार एवं आरती की जाएगी। बुंदेलखंड के राई नृत्य ग्रुप अपनी सहभागिता करेंगे। उद्दाम संकीर्तन एवं नृत्य के मध्य सुबह 9 बजे श्रीअन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर से भक्तजन श्रीराधा जन्म की बधाई शोभायात्रा नृत्य, मंगल ध्वनि के मध्य भागवत भवन तक निकाली जाएगी। संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि भजन गायक शालिनी शर्मा व उनके सहयोगी द्वारा बधाई गायन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे किया जायेगा। बधाई-गायन के मध्य श्रद्धालुओं को श्रीराधाजी के जन्म की खुशी में बधाई के रूप में मिष्ठान, फल, खिलौने, वस्त्र, प्रसाद आदि वितरित किये जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से वह इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल आदि लेकर मंदिर में प्रवेश न करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
