• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा में श्री श्याम सांवरिया सेवादार परिवार ने निकाली शोभायात्रा

ByVijay Singhal

Feb 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में श्री श्याम सांवरिया सेवादार परिवार ने निशान शोभायात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा अप्सरा टॉकीज, होली गेट से शुरू हुई, जहां से भक्त बैंड-बाजों के साथ निशान लेकर आगे बढ़े।यह यात्रा अप्सरा टॉकीज से शुरू होकर छत्ता बाजार, स्वामी घाट, चौक बाजार से होते हुए केदार धाम रिजॉर्ट पर समाप्त हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पूरे रास्ते ‘श्याम बाबा की जय’ के जयकारे गूंजते रहे। भक्त हाथों में निशान लिए नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष नीरज मंगला ने किया। उनके मार्गदर्शन में आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी व्यवस्थाएं संभालीं। यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी मौजूद रहा। केदार धाम रिजॉर्ट पहुंचने पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.