• Mon. Feb 16th, 2026

श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य को धमकी, पुलिस से सुरक्षा की मांग

ByVijay Singhal

Feb 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य एवं मंदिर सेवायत गोस्वामी ने सेवायत परिवार की महिला पर उनके घर जाकर किराएदार से उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने का आरोप लगाया है। सेवायत गोस्वामी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए 17 को प्रस्तावित हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में डर के कारण न आने की बात कही है। उन्होंने सीओ सदर को वाट्सएप पर दी तहरीर में सुरक्षा की मांग करते हुए महिलाओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने महिलाओं की वीडियो भी पुलिस को भेजी हैं। वर्तमान में जयपुर स्थित अपने घर से मंदिर सेवायत दिनेश गोस्वामी ने सीओ सदर को व्हाट्सएप पर भेजी तहरीर में बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंदिर प्रबंधन के लिए बनीं हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य हैं। वह कमेटी के हर कार्य में सहयोगी हैं। इसलिए सेवायत परिवार की महिलाएं उनसे रंजिश मानती हैं। उन्होंने आरोप लगाया महिलाएं मंदिर चबूतरे पर 108 दिन तक सरकार एवं हाईपावर्ड कमेटी के विरोध में नारेबाजी कर लोगों में भ्रम फैला रही हैं। उनका आरोप है कि रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गोस्वामी परिवार की एक नामजद महिला 15 महिलाओं के साथ उनके घर के नीचे ब्यूटी पार्लर में जबरन घुसीं और उनकी किरायेदार चेतना से उनके बारे में पूछते हुए अभद्र शब्द बोलते हुए मारने की बात कही। उनका कहना है कि महिलाओं ने कॉरिडोर मामले से उन्हें दूर रहने को कहा है। उन्होंने पार्लर एवं घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की घर आई महिलाओं की वीडियो पुलिस को भेजते हुए, महिलाओं से जानमाल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग के साथ ही कार्रवाई की मांग की है। दिनेश गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को होने वाली श्रीबांके बिहारी हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी की बैठक में वह डर के कारण शामिल नहीं होंगे। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने कहा कि मंदिर के दिनेश गोस्वामी की ओर से वाट्सएप पर शिकायत एवं महिलाओं की उनके घर में प्रवेश करते हुए वीडियो मिली हैं। जांच की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.