जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने माननीय जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा (दि0 17 सितम्बर 2023 से दि0 02 अक्टूबर 2023 तक) अभियान के अन्तर्गत दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ श्री पूरन प्रकाश जी, माननीय विधायक बलदेव विधानसभा क्षेत्र, श्री मेघ श्याम जी माननीय विधायक गोवर्धन विधासनभा क्षेत्र, श्री नरदेव चौधरी प्रतिनिधि श्री लक्ष्मीनारायन चौधरी जी माननीय मंत्रीजी उ.प्र. सरकार द्वारा विकास खण्ड मथुरा से आगे स्थित यमुनाघाट पर श्रमदान कर सफाई की गयी, जिसमें कचरे को एकत्रित करते हुए कूड़े को फावड़े आदि के माध्यम से डस्टबिन में डाला गया। यमुना परिसर को साफ सुथरा किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने माननीय जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।
माननीय विधायक पूरन प्रकाश ने सफाई कर्मचारियों को साफ सफाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता सबसे बड़ा धर्म है, सभी सफाई कर्मचारी अपनी तैनाती के क्षेत्र में पूरी लगन और निष्ठा के साथ कार्य करें यही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधायक मेघश्याम ने कहा कि मेरा कूड़ा मेरी ही जिम्मेदारी है, अतः प्रत्येक व्यक्ति को सफाई, स्वच्छता के प्रति सजग होने की आवश्यकता है, अपने कूड़े को निस्तारण के लिए स्वयं अपनी जिम्मेदारी माननी चाहिए।
इस अभियान में परियोजना निदेशक अरुण उपाध्याय, उपा युक्त मनरेगा विजय पांडे, जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्र, तथा इस अभियान में कर्मचारियों के साथ ही सेना-पुलिस के लगभग 50 कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर यमुना घाट की सफाई की गयी।
7455095736
