• Tue. Feb 24th, 2026

जानबूझकर दुकान बंद करने पर दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस

ByVijay Singhal

Aug 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए बुधवार को संयुक्त कृषि निदेशक आगरा संतोष सविता ने विभाग के अधिकारियों के साथ दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जानबूझकर दुकान बंद करने पर दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उन्होंने फरह के अग्रवाल खाद भंडार का निरीक्षण किया तो यहां पर स्टॉक सही पाया गया। सहकारी संघ का निरीक्षण किया तो यहां पर 10 बोरी यूरिया एवं डीएपी स्टॉक में मिली। वितरण रजिस्टर पर किसानों के मोबाइल नंबर लिखे जा रहे थे। स्टाफ को निर्देश दिए कि वह खतौनी लेकर ही यूरिया-डीएपी का विक्रय करें। साधन सहकारी समिति दीनदयाल धाम का भी निरीक्षण किया तो यहां भी डीएपी, यूरिया और एनपीके खतौनी के हिसाब से दिया जा रहा है।
उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक शोध प्रेमवीर सिंह ने भी दुकानों पर निरीक्षण कर दुकानदारों को निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि फरह के निजी उर्वरक विक्रेता दीक्षित खाद भंडार, पारस खाद एवं बीज भंडार द्वारा जानबूझकर दुकान बंद करने के कारण दोनों विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.