• Mon. Feb 9th, 2026

पुलिस की भैंस चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली

ByVijay Singhal

Nov 4, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह के बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी। गोली लगने से घायल निजामुद्दीन निवासी रोहिन्दा थाना अर्निया बुलंदशहर को अस्पताल भर्ती कराया गया है। तीन महीने पहले थाना नौहझील के गांव मुसमुना में भाजपा नेता हरीश चौधरी के घर से पांच भैंस चोरी हुईं थीं। पुलिस के अनुसार, इसी गैंग ने भैंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गैंग का सरगना निजामुद्दीन रात करीब 8.30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट से सर्विस रोड के रास्ते पारसौली की ओर जा रहा था। सूचना के बाद एसओजी टीम प्रभारी राकेश यादव के साथ मय पुलिस उसका पीछा करना शुरू किया। रास्ते में चारों ओर से घिरने पर बाइक पर सवार भैंस चोर निजामुद्दीन ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने बचाव में फायरिंग की तो गोली उसके पैर में जा लगी। सीओ मांट रविकांत पाराशर व एसपी देहात त्रिभुन विनेश भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी देहात ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.