हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वावधान में मारुति नगर स्थित सीएल शिशु शिक्षा निकेतन में डॉक्टर लक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें लव जिहाद को समाज के लिए नासूर बताया गया। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक पंडित चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि दूसरे धर्म के युवा हमारी बेटियों को फुसलाकर अगवा कर लेते हैं। दिखावे के लिए उनके साथ विवाह किया जाता है और उनका उत्पीड़न होता है। इसे समाज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह गंभीर मामला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी एवं आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने भी विचार रखे। राष्ट्रीय मंत्री योगेश द्विवेदी एवं गरीब एकता दल के अध्यक्ष विवेक महाजन ने कहा कि ब्रजमंडल की सभी दुकानों पर दुकानदार का नाम लिखा होना चाहिए, ताकि उनकी पहचान हो सके। परशुराम महिला मंडल की अध्यक्ष शशि शुक्ला, रिचा शर्मा, ब्राह्मण महासभा के संस्थापक पंडित सुरेश शर्मा, महेंद्र सिंह एडवोकेट, राज नारायण द्विवेदी राजू भैया, ब्रह्मचारी विमल चैतन्य, प्रदेश प्रभारी आचार्य ब्रह्म देव द्विवेदी, प्रिया शरण भक्त माली आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
