• Thu. Feb 12th, 2026

दुकानदारों को बंधक बना, दुकानों को ढहाया

ByVijay Singhal

Mar 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के नौहझील क्षेत्र के मानागढ़ी मोड़ पर हथियारों के बल पर दुकानदारों को बंधक बनाकर दुकानों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। इसके बाद दुकानों का सामान भी आरोपी लूट ले गए। एमएलसी योगेश नौहवार की तहरीर पर पुलिस ने 7 नामजदों व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एमएलसी ने बताया कि वर्ष 2004 में उन्होंने अपने और मां रामवती देवी के नाम नौहझील-बाजना मार्ग पर मानागड़ी मोड़ पर जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर 10 दुकान और एक 10 फुट की गैलरी की बाउंड्री कराई थी, तब से लेकर अभी तक दुकानों में किराएदार हैं। रोजाना की तरह पारसोली निवासी किराएदार हरेंद्र, गजेंद्र,चंद्रपाल व नौशेरपुर निवासी प्रेमपाल दुकानों के बाहर सो रहे थे। शनिवार रात करीब 1 बजे नाम जेसीबी संग कई लोग पहुंचे और दुकानों के बाहर सो रहे किरायेदारों को बंधक बना लिया। लूटपाट के बाद दुकानों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। बदहवास हालत में किराएदार हरेंद्र ने बाजना कट चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एमएलसी की तहरीर पर जरेलिया निवासी प्रहलाद सिंह, ओमप्रकाश, ओमवीर,सोनू, रोहित, लोकेश, मोहित ,जेसीबी चालक व 15-20 अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.