• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में भी बनेगा शिल्पग्राम: आगरा और लखनऊ की तर्ज पर होगा तैयार, इन आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

ByVijay Singhal

Oct 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में भी आगरा और लखनऊ की तर्ज पर शिल्पग्राम बनाने की योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने गांव पंचायत जचौंदा की जमीन का चयन किया है। यह जमीन मथुरा और अडींग के मध्य स्थित है। इस शिल्पग्राम में शिल्पियों के लिए शॉप और ओपन थियेटर की व्यवस्था की जाएगी। मथुरा में धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। मंदिरों के बाहर भी ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें ब्रज रज उत्सव सहित विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों द्वारा आयोजित होने वाली प्रदर्शनी भी शामिल हैं। अब ऐसे आयोजनों के लिए एक स्थल का चयन शिल्पग्राम के रूप में किया जा रहा है। इसके लिए मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित अडींग से पूर्व ग्राम पंचायत जचौंदा की जमीन का चयन किया गया है। यहां करीब 25 एकड़ जमीन ग्राम पंचायत की मौजूद है। इसी स्थान पर जिला प्रशासन ने होमगार्ड कार्यालय के लिए भी जमीन आवंटित की गई है। बाकी जमीन पर शिल्पग्राम स्थापित करने की संभावना उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तलाशी जा रही हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की योजना यहां आगरा ताज गंज और लखनऊ के पैटर्न पर शिल्पग्राम बनाने की है। जिससे शिल्पियों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए एक तय स्थान मिल जाए। विभिन्न प्रदर्शनी भी यहां आयोजित की जा सकेंगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव पर गोवर्धन तहसील प्रशासन चयनित की गई जमीन की नापजोख कर रहा है। तहसील के कर्मचारियों ने इस जमीन का जायजा भी लिया है। तहसील रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है। नगेंद्र प्रताप, सीईओ, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कहा मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद शिल्पग्राम की योजना पर काम कर रही है। यह एक ऐसा स्थल होगा जहां आगरा और लखनऊ की तर्ज पर कार्यक्रम हो सकेंगे। शिल्पी अपने उत्पाद का यहां प्रदर्शन कर सकेंगे। इसके लिए जचौंदा की जमीन चयनित की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.