हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ में पुलिस ने बैंक अधिकारी बन, सेक्सटॉर्शन के जरिए रकम ऐंठने वाले दो साइबर ठगों को ग्राम छौकरवास से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया एक शख्स हरियाणा व दूसरा राजस्थान का है। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी शेरगढ़ सोनू कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन से जरिए व बैंक अधिकारी बन अपने फर्जी खातों में रकम डलवाने वाले आरोपियों को पकड़ा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम जैद (20) निवासी छाईसा थाना हथीन जनपद पलवल, हरियाणा ,मुवीन (28) निवासी नगला ईश्वरी थाना जुरहरा जनपद भरतपुर, राजस्थान बताए। इनके पास से दो मोबाइल फोन, 20 फर्जी सिम कार्ड आदि बरामद हुआ है। आरोपी जंगल में या सुनसान स्थान पर बैठकर सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप मैसेंजर पर वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को नग्न होने के लिए उकसाते थे। ऐसा करते ही वे विभिन्न एप के माध्यम से स्क्रीन रिकॉर्ड कर अश्लील वीडियो बना लेते थे। यदि कोई व्यक्ति नग्न नहीं होता है तो उस व्यक्ति का चेहरा नग्न वीडियो में एडिट करके वीडियो बना लेते। वीडियो भेजकर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के बदनाम करने का डर दिखाकर उससे रकम ऐंठते थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
