• Mon. Feb 16th, 2026

देवोत्थान के साथ शुरू हो गईं शहनाई

ByVijay Singhal

Nov 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देवोत्थान एकादशी के साथ ही बैंड-बाजा-बरात की धूम शुरू हो गई है। शहर के ज्यादातर मैरिज होम, बैंकट हॉल और होटलों में बुकिंग हो चुकी हैं। बरातों में अब डीजे ऑन व्हील का चलन बढ़ गया है। वहीं बग्घियों की डिमांड में भी बढ़ोतरी हुई है। होटलों में शादियों का जिम्मा ज्यादातर इवेंट कंपनियां संभाल रही हैं। चार माह के बाद शादियों का सीजन शुरू हो गया। नवंबर में 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर के बड़े सहालग हैं। ऐसे में बैंड, घोड़ा बग्घी से लेकर मैरिज होम और बैंकट हॉल वालों को फुर्सत नहीं है। दो नवंबर को ही शहर में 300 से ज्यादा विवाह समारोहों की बुकिंग हैं। महावर बैंड के आकाश महावर बताते हैं कि बैंड के कलाकार एक माह से लगातार रिहर्सल कर रहे हैं। नये गानों के साथ ही पुराने गानों का अभ्यास किया जा रहा है। बरातों में अब लोग डीजे ऑन व्हील की डिमांड कर रहे हैं। इसमें लाइटिंग के साथ ही डीजे लगा हुआ होता है। दूल्हे का नाम भी डीजे पर होता है। इसकी बुकिंग 50 से 60 हजार रुपये में हो रही है। इसके अलावा बरात में फैंसी आतिशबाजी, स्काई शॉट के अलावा फायर गन भी पसंद की जा रही हैं। फायर गन दूल्हा और दुल्हन चलाते हैं। विक्टोरिया बग्घी में फूलों की सजावट होती है, जबकि ई-बग्घी में बिजली की सजावट होती है। इसकी बुकिंग 40 से 45 हजार रुपये में की जा रही है। यूपी वेडिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल बताते हैं कि होटलों से लेकर मैरिज होम तक सब अपने इंतजाम करने लगे हैं। शादी वालों को तो बस बजट देना होता है। फूलों की सजावट का क्रेज भी बढ़ा है। इसमें ज्यादातर फूल बाहर से मंगवाए जाते हैं। शादियों में आतिशबाजी, वरमाला के दौरान इवेंट की कई तरह की रेंज हैं। सभी अपने तरीके से बुकिंग करा चुके हैं। बाजारों में भी ज्वैलरी और उपहारों की दुकानों पर भीड़ है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.