• Thu. Feb 12th, 2026

गोवर्धन थाना क्षेत्र में शकील ने युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

ByVijay Singhal

Jul 10, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र में आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह कुछ ही देर में वायरल हो गया। पीड़िता के 0पिता ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता ने बताया कि सात जुलाई को उसकी बेटी खेत पर खाना देने गई थी। तभी गांव के ही शकील ने उनकी बेटी को जबरन पकड़ लिया। ज्वार के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद पुलिस के पास जाने और रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिवार के लोग दहशत में हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.