हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद यात्रियों में भय इस कदर बढ़ गया है कि दिल्ली और नोयडा के यात्रियों की संख्या में 30 से 35 प्रतिशत की कमी आ है। आलम यह है कि यमुना एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले वाहन हादसे वाली जगह पर रुक जाते हैं। जली हुई बसों का यात्री वीडियो बनाते हैं। पूरे सफर में हादसे का जिक्र करके उस भयावह मंजर को याद कर सिहर जाते हैं। यही वजह है कि यात्रियों की लगातार संख्या घट रही है। जिसके चलते मथुरा डिपो ने यमुना एक्सप्रेस वे की 8 बसें घटा दी हैं। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद से करीब 3.5 लाख रुपये प्रतिदिन की आमदमी घट गई है। वहीं घने कोहरे के चलते रात की सेवाएं भी स्थगित कर दी हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसों के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2012 से 2023 के बीच केवल घने कोहरे के कारण 338 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें 75 लोगों की मौत और 665 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए। शीतकाल में कोहरे के कारण एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाएं होना अब एक नियमित और चिंताजनक बन चुका है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
