• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा के नामी होटल में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, छापा पड़ते ही होटलो और ढाबो में मची भगदड़

ByVijay Singhal

Oct 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां और छाता हाईवे किनारे  संचालित ढाबों से राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निर्देश पर राज्य बाल सरक्षण आयोग के सहयोग से मिशन मुक्ति फाउंडेशन एवं रेस्क्यू फाउंडेशन की टीमों ने जबरन देह व्यापार में उतारी गई आधा दर्जन बालिकाओं को मुक्त कराया है। टीम के मुताविक बरामद अधिकतर लडकियां नाबालिग हैं. बरामद सभी लडकियां बदहवास स्थिति में मिली। इस बड़ी कार्रवाई और सफलता से अन्य होटलों ओर ढाबों में खलबली मच गई। इस कार्यवाही में टीम ने पुलिस के सहयोग से आधा दर्जन से अधिक आरोपियो को पकडा है। जिनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मथुरा में एक ढाबे पर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां के कोसीकलां क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबे पर नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। गुप्त सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चारों लड़कियों को मुक्त कराया और गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुक्त कराई गए एक किशोरी को अगवा करके यहां लाया गया था। ढाबे से कंडोम और उत्तेजक दवाओं के साथ अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोसीकलां क्षेत्र की पुलिस पिछले कई दिन से एक अपहृत बालिका की तलाश कर रही थी, तभी उन्हें पता लगा कि उसके हुलिए की एक लड़की को दिल्‍ली-आगरा राष्‍ट्रीय राजमार्ग स्थित ढाबे पर देखा गया है। उन्‍होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने बुधवार को ढाबे पर छापामार कार्यवाही कर अगवा की गई 16 वर्षीया लड़की के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की 17 वर्षीय एक अन्‍य लड़की को भी मुक्‍त कराया। पुलिस ने इस मामले में ढाबा मालिक सतबीर के साथ-साथ कमल, दुर्गा और धर्मेन्द्र नामक व्‍यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्‍हें जेल भेज दिया गया है। अन्य स्थानों से भी उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 14 हजार रुपए, शराब की बोतलें, कंडोम व उत्तेजक दवाएं आदि सामान बरामद हुआ है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.