हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। गलन ने ठंडी हवाओं ने हाड़ कंपा दिए। सुबह और शाम तो घर से निकलना मुश्किल हो गया। सर्दी के कहर के बीच तीन लोगों की मृत्यु हो गई, उनकी मृत्यु ठंड लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। एक की पहचान आधार कार्ड से हो गई, लेकिन दो की पहचान नहीं हो पाई है। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में स्थित राधारानी कांप्लेक्स के समीप शनिवार सुबह एक 64 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। वह एक पुराना स्वेटर और पैंट शर्ट पहने थे। उनके कपड़े से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान अमृतसर निवासी सतनाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से क्षेत्र में काम की तलाश कर रहे थे। शुक्रवार की शाम लोगों ने उन्हें भोजन दिया, बाद में वह रात में यहीं सो गए। सुबह वह मृत अवस्था में मिले, इससे उनकी ठंड से मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। उधर, शुक्रवार रात तकरीबन 11 बजे अलवर पैसेंजर ट्रेन मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। ट्रेन में शव होने की सूचना पर डीवाईएसएस अजय शर्मा मौके पर पहुंचे। शव बोगी के अंदर दोनों सीटों के बीच में खाली पड़ी गैलरी के फर्श पर पड़ा था। ट्रेन से शव को बाहर निकाला गया। डाक्टरों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष प्रतीत हो रही है। तलाशी में मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज एवं टिकट आदि नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। शनिवार शाम छह बजे तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
