हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शादी डॉट कॉम पर तय हुआ था रिश्ता, दूल्हे को रातभर बंधक बनाए रखा। दुल्हन पर जेवर नहीं चढ़ाने पर सूरत से आई दुल्हन ने शादी के दो घंटे बाद ही सात फेरों के सातों वचन तोड़ दिए। वधू पक्ष ने दूल्हे पर हकीकत छुपाकर रिश्ता करने का आरोप लगाकर जमकर पिटाई लगाई। उसके कपड़े तक फाड़ दिए। रातभर विवाद चला। सुबह दो लाख रुपये दुल्हन पक्ष ने समझौता किया और बरात बैरंग लौट गई। वाकया होली गेट इलाके का है। होली गेट क्षेत्र के एक होटल में सूरत से बेटी की शादी करने आए दुल्हन पक्ष के लोग चार दिन से ठहरे हुए थे। रविवार को कानपुर के रहने वाला दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। विवाह की सभी रस्में पूरी हो गईं। तभी दुल्हन के लिए लाई गई पोटली (डाला) खोला गया तो उसमें जेवर नहीं देखकर दुल्हन पक्ष के लोग सकते में आ गए। वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे की मां से पूछा तो उन्होंने कहा कि हमने जेवरों की बात नहीं की थी। इसी पर विवाद खड़ा हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि वह 4 दिन से मथुरा में होटल लेकर ठहरे हुए हैं। दूल्हे ने मथुरा में खुद का घर बताया था, लेकिन वह किराये के कमरे में रह रहा है। उसने अच्छी नौकरी बताई थी, लेकिन प्राइवेट जॉब करता है। रिश्ते के समय दूल्हा पक्ष ने अपनी हकीकत छुपाई। इसी पर दुल्हन पक्ष के लोग आगबबूला हो गए। सभी ने दूल्हे को पीटना शुरू कर दिया। दूल्हे के कपड़े तक फाड़ डाले। किसी तरह दूल्हे के दो बहनोई ने उसे बचाया, लेकिन वधू पक्ष वालों ने रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया। खर्च हुए पांच लाख रुपये की मांग की। इसके बाद रातभर दूल्हे को बंधक बनाकर रखा। दोनों बहनोई ने किसी तरह दो लाख रुपये का इंतजाम करके दुल्हन पक्ष को दिया, तब कहीं जाकर दूल्हे को छोड़ा गया। इसके बाद भी दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की दोबारा पिटाई लगाई। वहीं दूल्हे का कहना था कि शादी से पहले उसकी लड़की से फोन पर बातचीत होती थी। उसने बताया था कि वह मथुरा में अपनी मां व भाई के साथ किराये पर रहता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
