हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन के कस्बे में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत खंभे से टकराता हुआ निकल गया। इससे विद्युत निगम के 7 खंभे टूटकर गिर गए। हादसे के समय बिजली चालू थी, लेकिन गनीमत रही कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया। दुकानदार दिनेश ने बताया कि ट्रक तेज गति से आया और बिजली के खंभों से टकरा गया। एक-एक कर सात खंभे टूटकर गिर गए। लोग डर के कारण अपने-अपने घरों में चले गए। खंभे टूटकर सड़क पर गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। सूचना पर विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और सप्लाई बंद कराई। क्षतिग्रस्त खंभों को दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया। एसडीओ लक्ष्मीनगर अजीत सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। जेई यदुवेंद्र चौधरी ने बताया कि खंभों की मरम्मत व नये खंभे लगाए जा रहे हैं। विभाग को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गयी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
