हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कस्बा नौहझील स्थित कृष्णापुरी कथा पंडाल में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कथा पंडाल से शुरू होकर पथवारी मंदिर रेतिया बाजार चामड चौराहा नंबरदार मोहल्ला द्रोपती चौक होती हुई कथा स्थल पर समाप्त हुई। कलश यात्रा का शुभारंभ कथा व्यास श्री पूजा ब्रज किशोरी जी एवं परीक्षित श्री सुभाष गोस्वामी ने श्रीमद् भागवत की आरती उतार पूजा अर्चना कर किया। सात दिवसीय कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का रसपान कराया जाएगा एवं रोज रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक भगवान कृष्ण भजनो का आयोजन कथा पाडाल प्रांगड़ में किया जाएगा। पहले दिन की कथा में कथा व्यास ने श्रवण कराया कि भागवत की कथा भगवान की कृपा से प्राप्त हो पाती है यह कथा मृत्यु के भय को दूर करके भगवान की ओर आगे बढ़ाती है भक्ति के साथ हमारे ज्ञान वैराग्य को बल देती है। श्रीमद् भागवत कथा में भक्तों की ऐसी दिव्य कथाएं हैं। जिनको सुनकर हृदय में भक्ति का भाव उदय होता है और साथ ही मनुष्य के जीवन में सुधार होता है। ऐसा श्री पूजा ब्रज किशोरी कथा व्यास के मुखारविंद से ज्ञान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में सुभाष गोस्वामी महेंद्र गोस्वामी योगेश रावत कैलाश रावत रामेश्वर गोस्वामी अनिल ठाकुर राहुल पाठक जगदीश पाठक रेवती भैया जी भवानी भारद्वाज नरेश पाठक कपिल रावत कमल रावत आकाश तिवारी ललित चौधरी प्रेमपाल चौधरी सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
