हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
वृन्दावन।रुक्मिणी विहार रोड़ (निकट केशव धाम) स्थित भागवत पीठ आश्रम में सत्य सनातन सेवार्थ संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट,वृन्दावन के द्वारा श्रावण मास के पावन उपलक्ष्य में सप्तदिवसीय 27वां श्रावण झूलन महोत्सव 06 से 12 अगस्त 2024 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव का शुभारंभ 06 अगस्त को प्रातः 8:30 बजे गाजे-बाजे के मध्य निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।तदोपरान्त पूर्वाह्न 09 बजे से मध्याह्न 01 बजे तक विश्वविख्यात भागवत प्रवक्ता एवं आचार्य/भागवत पीठाधीश्वर वैष्णवाचार्य मारुति नंदनाचार्य
“वागीशजी” महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा कराएंगे।इसके अलावा कथा में नित्य प्रति प्रख्यात संतो और विद्वानों के प्रवचन भी होंगे।
युवराज श्रीधराचार्य महाराज ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 06 अगस्त को सायं 6 बजे से 7:30 बजे तक श्रीहनुमद आराधन मंडल के द्वारा सुन्दरकाण्ड का सामूहिक सस्वर पाठ होगा। 07 अगस्त को सायं 6 बजे से हरियाली तीज झूलन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 08 अगस्त को सायं 06 बजे से नवोदित विद्यार्थी प्रवचन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 09 अगस्त को सायं 06 बजे से पुष्पार्चन तुलसी अर्चना होगी। 10 अगस्त को सायं 6 बजे से सायं 7:30 बजे तक रुद्राभिषेक किया जायेगा।इसके अलाव 11 अगस्त को सायं 06 बजे से हरि इच्छा तक सुमधुर भजन संध्या का आयोजन संपन्न होगा।जिसमें प्रख्यात भजन गायक श्रीराधा कृष्ण की महिमा से ओत-प्रोत भजनों की संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य अपनी प्रस्तुति देंगे। जिसमें सभी भक्त-श्रृद्धालु सादर आमंत्रित हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
