• Mon. Feb 9th, 2026

श्रीहित रास मण्डल में सप्त दिवसीय दिव्य रासलीला महोत्सव 18 मार्च से

ByVijay Singhal

Mar 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में अखिल भारतीय निर्मोही बड़ा अखाड़ा (श्रीहित रासमंडल) में होलीकोत्सव के पावन उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय दिव्य रासलीला महोत्सव 18 से 24 मार्च 2024 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि श्रीहित बड़ा रास मंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन अपराह्न 4:30 से सायं 7:30 बजे तक प्रख्यात रासाचार्य स्वामी देवेन्द्र वशिष्ठ महाराज के निर्देशन में दिव्य रासलीला का अत्यन्त नयनाभिराम व चित्ताकर्षक मंचन होगा। महन्त दंपत्ति शरण महाराज (काकाजी) ने सभी भक्तों- श्रृद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.