हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर समस्या बनी हुई है। ऑन लाइन सिस्टम गड़बड़ा रहा है। कभी बुकिंग हो रही और कभी सर्वर समस्या। कनेक्शन धारकों को लग रहा है कि गैस सिलेंडर मिलेगा नहीं। समस्या को देखते हुए कुछ लोगों ने अवैध रिफलिंग करना शुरू कर दिया है। सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम ने बरारी क्षेत्र में अवैध रिफलिंग का मामला पकड़ा। कॉमार्शियल गैस सिलेंडर रोक से अवैध तरीके से रिफलिंग शुरू हो गयी है। पूर्ति विभाग ने बरारी क्षेत्र में एक मामला पकड़ा है, जिसमें सात सिलेंडर बरामद किए गए हैं। कॉमार्शियल गैस सिलेंडर पर रोक से घरेलू सिलेंडर से अवैध रिफलिंग का कार्य कुछ जगह चोरी छुपे किया जा रहा है। सिलेंडर में से गैस निकालकर दूसरे सिलेंडर में भरी जा रही हैं। कुछ जगह ब्लैक में भी सिलेंडर दिए जा रहे हैं। जिला पूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक पवन कुमार को सूचना मिली कि बरारी क्षेत्र में अवैध रिफलिंग का कार्य किया जा रहा है। सिलेंडरों से गैस निकाल कर नया भरा हुआ गैस सिलेंडर तैयार किया जा रहा है, जिसको ब्लैक में बेचा जा रहा है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी फूल सिंह यादव के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक टीम सहित बरारी चौराहा हनुमान बगीची स्थित दुकान पर पहुंचे। यहां अवैध रिफलिंग के लिए सिलेंडर रखे हुए थे। अवैध रिफलिंग में कार्रवाई के दौरान सात सिलेंडर बरामद किए हैं। गत दिवस भी टीम ने इसी क्षेत्र में अवैध रिफलिंग में कार्रवाई कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरी तरफ पूर्ति निरीक्षक पवन कुमार ने फरह में एक गैस एजेंसी को चेक कर आवश्यक रिकार्ड देखे। बुकिंग एवं वितरण को चेक किया। इसके अलावा अन्य पूर्ति निरीक्षकों द्वारा भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है।उधर घरेलू गैस सिलेंडर की ऑन लाइन बुकिंग धीमी गति से परेशानी हो रही है। शनिवार को कनेक्शन धारक गैस बुक कराने एवं केवाईसी कराने एजेंसी पहुंचे। सिलेंडर लेने को लोग गोदामों एवं वितरण क्षेत्रों में चक्कर लगा रहे हैं। दीप गैस सर्विस के मैनेजर वसीम के अनुसार पहले 500 से 600 बुकिंग होती थीं लेकिन इसमें इजाफा हुआ है। बुकिंग की संख्या 1200 तक पहुंच गई है। शनिवार को इसमें कुछ कमी आई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
