• Mon. Feb 9th, 2026

दानघाटी मंदिर के सेवायत पर धारदार हथियारों से हमला, छिपकर बचाई जान

ByVijay Singhal

Jul 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन स्थित गिरिराज महाराज दानघाटी मंदिर के सेवायत पवन कुमार कौशिक पर बीती देर रात बदमाशों ने हमला बोल दिया। सेवायत सेवा की बोली लगाकर घर लौट रहे थे। सरेराह आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। सेवायत को लहूलुहान कर बदमाश फरार हो गए।
दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की सेवा का ठेका सेवायत परिवार के लोगों द्वारा बोली लगाकर लिया जाता है। शुक्रवार की रात मानसी गंगा के समीप खेरा मोहल्ला निवासी पवन कुमार कौशिक सेवा की बोली में शामिल होकर मंदिर से बाजार की ओर जा रहे थे। दूसरी परिक्रमा के शुरुआती मोड़ पर सरेराह खड़े आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। हाथ में लगी रॉड, लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया। किसी तरह पवन ने हमले से अपने सिर को बचा लिया। बदमाशों ने पैरों पर प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से परिजन उन्हें फरीदाबाद ले गए हैं। पीड़ित सेवायत के पिता सेवाधिकारी मथुरा दास कौशिक ने आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद रात में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.