• Sat. Feb 7th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में सेवायत और सुरक्षाकर्मी में चले लात घूंसे

ByVijay Singhal

Feb 7, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार को उस समय श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। जबकि मंदिर में तैनात सुरक्षागार्ड व सेवायत के बीच जमकर हाथापाई हो गई। सेवायत का आरोप है कि मंदिर की गोलक के समीप तैनात सुरक्षा गार्ड गोलक से दानराशि चोरी कर रहा था।इसे टोकने पर मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़ित ने मामले में बिहारीजी पुलिस चौकी पर शिकायत दी है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार की सुबह करीब सवा दस बजे मंदिर सेवायत अनन्य गोस्वामी ने मंदिर की सुरक्षा में तैनात राजस्थान सिक्योरिटी के गार्ड अमरदीप पर मारपीट का आरोप लगाया है। मंदिर सेवायत का कहना है वह प्रतिदिन की भांति मंदिर प्रांगण में मौजूद थे। इसी दौरान मंदिर की गोलक के समीप ड्यूटी पर तैनात राजस्थान सिक्योरिटी का गार्ड गोलक से ठाकुरजी को अर्पित की जाने वाली दानराशि की चोरी कर रहा था। तब सेवायत ने उसे देखते ही रोकने की कोशिश की तो गार्ड ने धमकी देत हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों ओर से हाथापाई शुरू हो गई और मंदिर में दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए तो श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लेकिन, तत्काल सुरक्षागार्ड और दूसरे मंदिर सेवायतों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। झगड़े में मंदिर सेवायत अनन्य गोस्वामी का कुर्ता भी फट गया। अनन्य गोस्वामी ने कहा जब उसने मंदिर प्रबंधन से मामले की शिकायत की तो उन्होंने सुरक्षागार्ड को हटाने का भरोसा दिया है। इसके बाद पीड़ित ने बिहारीजी पुलिस चौकी में सुरक्षागार्ड के खिलाफ तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार का कहना है मंदिर प्रांगण में सेवायत और गार्ड के बीच झगड़े की बात सामने आई है। लेकिन, दोनों ही पक्षों में से किसी ने शिकायत नहीं की है। मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने कहा कई बार देखने को मिला है कि सुरक्षागार्ड गोलक के समीप खड़े होकर श्रद्धालु द्वारा दान दिए जाने वाली राशि को तत्काल निकाल लेते हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। दोनों ही पक्षों को बिठाकर समझौता करवा दिया गया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.