• Fri. Feb 13th, 2026

दीन दुखियों, विकलांगों और असहायों की सेवा ही मनुष्य का प्रमुख कर्तव्य: जगद्गुरू बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज

ByVijay Singhal

May 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में रुक्मणि विहार, सैक्टर-1 स्थित भक्ति धाम में प्रमुख समाज सेवी स्वर्गीय ज्ञान चंद्र गर्ग (पटियाला,पंजाब) की नौवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि.) एवं कल्याणम् करोति, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन पीपाद्वाराचार्य जगद्गुरु बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज की पावन अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।जिसमें लगभग 35 से भी अधिक दिव्यांग व्यक्तियों को नि:शुल्क व्हील चेयर, वैशाखी, कृत्रिम अंग व उपकरण आदि का वितरण मुख्य अतिथि मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल, उप-सभापति मुकेश सारस्वत, भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि.) के अध्यक्ष के. एल. बंसल, समाजसेवी अरुण गर्ग (पातड़ा वाले) एवं डॉ. गोपाल चतुर्वेदी आदि के द्वारा किया गया।
मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल एवं उप-सभापति मुकेश सारस्वत ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के समान होती है। इसीलिए हम सभी का यह प्रयत्न होना चाहिए, कि शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की सेवा करके उन्हें सशक्त बनाएं।
पीपाद्वाराचार्य जगद्गुरु बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि इस संसार में मनुष्य का जन्म बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त होता है।मनुष्य जन्म मिलने पर हम सभी का प्रमुख कर्तव्य होना चाहिए, कि हम दीन-दुखियों, विकलांगों, असहायों की सेवा में सहयोगी बनें।
भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि.) के अध्यक्ष के. एल. बंसल एवं प्रमुख समाजसेवी अरुण गर्ग (पातड़ा वाले) ने कहा कि श्रीधाम वृन्दावन अखिल कोटि ब्रह्माण्ड नायक परब्रह्म परमेश्वर भगवान श्रीकृष्ण और उनकी आल्हादिनी शक्ति स्वरूपा श्रीराधा की लीला भूमि है।यहां किए गए सेवा कार्य अन्य स्थानों की अपेक्षा शतगुणा अधिक फलदायी होते हैं।इसीलिए हमारी संस्था समय-समय पर यहां सेवा शिविर आयोजित करती रहती हैं।
इस अवसर पर भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि.) के सचिव संदीप कुमार सिंघला, कोषाध्यक्ष रामशरण गुप्ता, कल्याणम् करोति,मथुरा के सचिव सुनील शर्मा, सह सचिव निरुपम भार्गव, मीडिया प्रभारी राजकुमार वर्मा, भाजपा नेता दीपक तिवारी, पार्षद धनंजय सिंह, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, कुलदीप बंसल, अरुण गर्ग, संसारी लाल अग्रवाल, हर्ष बंसल दिल्ली, कर्मचंद्र गोयल आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।शिविर का समापन संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं भोजन प्रसाद के साथ हुआ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.