• Wed. Feb 11th, 2026

छाता में अपने साथी बदमाश की शराब पिलाकर अपहरण कर हत्याकरने बाले तीन आरोपी को भेजा जेल

ByVijay Singhal

Nov 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता की कोसीकला पुलिस ने अपहरण कर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से तीन मोबाइल सहित एक बड़ी सरिया भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों ही अभियुक्त सतीश पुत्र शिवचरन, योगेश पुत्र इतवारी गांव फालैन भीमसेन पुत्र कन्हैयालाल गांव हताना, राल थाना जैत के रहने वाले हैं। जिन्होंने बड़ी साजिश के तहत नानक पुत्र पम्पा निवासी फालैन को अपहरण कर हत्या करने की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद नानक को नशा हो जाने के पश्चात हत्या कर दी। जिसको लेकर परिजनों ने थाना कोसीकला में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। फिर कुछ जानकारी मिलने के बाद तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीनों शातिर लोगों को समय रहते गिरफ्तार कर लिया और कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.