• Wed. Feb 11th, 2026

अड़ींग चाैकी प्रभारी लाइन हाजिर, 16 दरोगा चौकी व थाने भेजे

ByVijay Singhal

Mar 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। अपराधों पर नियंत्रण के लिए एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने 16 दरोगाओं को चौकी और थानों में तैनात किया है। इसके अलावा थाना गोवर्धन की अड़ींग चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। पीआरओ ललित शर्मा ने बताया कि चौकी प्रभारी अड़ींग अमित कुमार काे लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया है। उनकी जगह एसआई प्रबल प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी बनाया है। इसके अलावा बाजना चौकी प्रभारी उमेश कुमार शर्मा को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया है।
पुलिस लाइन से एसआई शरद कुमार त्यागी को चौकी प्रभारी बारहमासी, मांट, यहां से विनोद कुमार को थाना फरह, एसआई महावीर सिंह को थाना बरसाना, एसआई उत्तम चौहान कोतवाली छाता, एसआई आदर्श कुमार सिंह को चौकी प्रभारी हनुमान मंदिर बलदेव, एसआई यासीन शाह थाना जमुनापार, एसआई अजय कसाना चौकी प्रभारी बाजना, एसआई सुभाष चंद्र केजेएस, एसआई ध्यानवीर सिंह थाना महावन, एसआई अमित कुमार कोतवाली सुरीर, एसआई मनिंद्र सिंह थाना नौहझील, एसआई किशोर गौतम को कोतवाली सुरीर से फरह भेजा गया है। एसआई मुन्नालाल का पूर्व में थाना महावन किया स्थानांतरण निरस्त कर दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.