• Sat. Mar 28th, 2026

आगरा-दिल्ली हाईवे पर लूट की सनसनीखेज वारदात, सराफा कारोबारी से ढाई लाख कैश, 15 लाख के जेवरात लूटे

ByVijay Singhal

Mar 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर नवादा स्थित राधाकृष्ण गार्डन के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी को लूट लिया। उनसे ढाई लाख रुपये नकद और 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए । पुलिस ने मौके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के रहने वाले बांकेलाल की हाईवे थाना क्षेत्र के गांव तंतूरा में सराफा की दुकान है। शुक्रवार रात नौ बजे सुनार बांकेलाल अपने बेटे सोनू के साथ दुकान बंद करके स्कूटी से घर जा रहे थे। नवादा के पास राधा कृष्ण गार्डन स्थित बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी स्कूटी को तमंचा दिखाकर रुकवा लिया। बदमाशों ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र के साथ मारपीट की और ढाई लाख रुपये नकदी व 15 लाख रुपये जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसपी सिटी डा.अरविंद कुमार, सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटना को लेकर जांच की। देर रात पुलिस ने हाईवे के कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया, घटना के बाद आइजी दीपक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पांच टीम में गठित की है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.