• Mon. Feb 16th, 2026

गोवर्धन में खेत पर गए किसान की नाले में मिली अधजली लाश, फैली सनसनी

ByVijay Singhal

Apr 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गोवर्धन रोड स्थित कंचनपुर नाले में किसान का अधजली अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। परिजन ने हत्या कर शव को नाले में फेंकने की आशंका जताई है। गांव जिखन निवासी राजू ने बताया कि उनके पिता मुरारी (58) खेती का कार्य करते थे। मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह पर खेत पर काम करने के लिए घर से निकले। शाम को जब लौटकर नहीं आए तो चिंता हुई। वह अन्य परिजन के साथ पिता को खोजने के लिए खेत पर पहुंचे, लेकिन यहां भी वह नहीं मिले। पिता को खोजते-खोजते राजू गोवर्धन रोड स्थित कंचनपुर नाले के पास पहुंचे। यहां उनके पिता की साइकिल खड़ी हुई थी। साइकिल के आधार पर उन्होंने अपने पिता को इधर-उधर तलाश किया। काफी तलाश करने के बाद नाले में उनके पिता का शव मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजू ने बताया कि उनके पिता की पीठ को ज्वनशील पदार्थ से जलाया गया है। टांग और गर्दन में चोट के निशान हैं। इससे लगता है कि उनके पिता की पहले हत्या की है, बाद में शव को नाले में फेंका गया है। क्षेत्राधिकारी गोवर्धन आलोक सिंह ने बताया कि परिजन के आरोप के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि हत्या की पुष्टि होती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.