• Fri. Feb 13th, 2026

राधाकुंड में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

ByVijay Singhal

Jun 11, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड क्षेत्र में एक युवक की सड़ी गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। महिला ने पीआरवी पुलिस को फोन कर घटनाक्रम की सूचना दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्ट मार्टम को भेज दिया है हालांकि लाश किसकी है ये पता नहीं चल सका है पुलिस शिनाख्त में जुटी है। घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार प्रातः मीना देवी राधाकुंड पाड़ल मार्ग स्थित अपने खेत पर गई थी, यहां बदबू आने पर इधर उधर झांकने लगी। खेत के समीप बनी नाली में झाड़ियों के बीच एक सड़ी गली हुई लाश दिखी तो मीना देवी घबरा गई। उसने फोन कर पीआरवी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। राधाकुंड चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शर्मा ने घटना स्थल से युवक की लाश को कब्जे में कर पोस्ट मार्टम को भेज दिया। मृतक की लाश 10 से 12 दिनों पुरानी प्रतीत हो रही थी, लाश पूरी तरह सड़ी गली हुई थी, कीड़े पड़े थे। घटनाक्रम को देखते हुए युवक की हत्या कर नाली की झाड़ियों में शव फैंके जाने की आसंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए शव की शिनाख्त करने में जुटी है। थानाध्यक्ष विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि एक युवक की लाश नाले में मिली है। लाश पुरानी प्रतीत हो रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.